Friday 26 June 2020

पिछले 24 घंटे में 18256 मरीज बढ़े, अब तक 5.09 लाख केस; जून में संक्रमित से ज्यादा स्वस्थ हुए लोग, अंतर एक लाख से ज्यादा हुआ

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 9 हजार 446 हो गई। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन18हजार से ज्यादा केस बढ़े और 10 हजार 246 मरीज ठीक भी हो गए। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्याडेढ़ लाख के पार हो गई। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 5024 संक्रमित मिले। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उधर, अनलॉक-1 यानी जून के महीने में 3 लाख से ज्यादा मरीज बढ़ गए। एक जून को 1 लाख 98 हजार 371 मरीज थे। यानी जून के 26 दिनों में 3 लाख 11 हजार 095 मरीज बढ़ गए और संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख से ज्यादा हो गया।अच्छी खबर यह है कि भारत में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ाहै।इस दौरान रिकवरी रेट मेंभी 16% की बढ़ोतरी हुई और यह अब 58.26% पर पहुंच गया है।

लॉकडाउन-3, लॉकडाउन-4 और अनलॉक-1 का कंपेरिजन करें तो सबसे ज्यादा 1लाख 321 मरीज जून में ठीक में हुए हैं। यानी एक्टिव और स्वस्थ हुए मरीज के बीच भी गैप बढ़ा है। इसे ऐसे समझें- एक जून को जब अनलॉक-1 शुरू हुआ था तब एक्टिव केस 91हजार 819 थे, तो रिकवर केस की संख्या 87 हजार 692 थी। उस वक्त दोनों के बीच अंतर 4127 था। 26 जून को एक्टिव केस 1 लाख 97 हजार 784 और रिकवर केस 2 लाख 95 हजार 917 हो गए। दोनों के बीच अंतर बढ़कर एक लाख 321हो गया।

5 दिन,जबदेश में सबसे ज्यादा मामले बढ़े

तारीख केस
26 जून 18256
25 जून 18185
24 जून 16753
23 जून 15600
20 जून 15918

कोरोना अपडेट्स

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ''पूरे राज्य में संक्रमित मिल रहे हैं। इसलिए हम कह सकते है कि यहां कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने लगा है। हमें इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा।''
  • कोरोना के खतरे के मद्देनजर झारखंड सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया। उधर, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि राजधानी में सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।

देश में सबसे ज्यादा संक्रमण और मौतें महाराष्ट्र में हुईं
देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला। 5 लाख संक्रमितों में 30.01 % मरीज केवल महाराष्ट्र से हैं। देश की राजधानी दिल्ली दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित प्रदेश है। देश के कुल संक्रमितों में 14.99% मरीज दिल्ली से हैं। जबकि तमिलनाडु के 14.42% संक्रमित हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:यहां शुक्रवार को 203 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 31, इंदौर और मुरैना में 36-36 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 798 हो गई, इनमें से 2448 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 546 लोगों की मौत हुई है।

यह फोटो भोपाल स्थित राजभवन की है।यहां पर शुक्रवार को 5 मरीज मिले। यहां रहने वाले कर्मचारियों को बस से क्वारैटाइन सेंटर ले जाया गया।राजभवन के अब तक 37 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र:यहां शुक्रवार को 5024 संक्रमित मिले और 175 लोगों की मौत हुई। मुंबई में 1297 मामले बढ़े, यहां अब 72 हजार 287 मरीज हो गए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 52 हजार 765 हो गई, इनमें से 65 हजार 829 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7106 ने जान गंवाई।

यह फोटो मुंबई के काजुपाड़ा की है। यहां के कंटेनमेंट जोन के रहवासियों का लगातार चेकअप किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश: यहां शुक्रवार को 750 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 136, गाजियाबाद में 89 और लखनऊ में 52 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 943 हो गई, इनमें से 6730 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 630 लोगों की मौत हुई है।

बिहार:यहां शुक्रवार को 190 संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई। पटना में 23, मधुबनी में 22 और भागलपुर में 18 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 678 हो गई, इनमें से 1953 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 56 ने जान गंवाई।

राजस्थान:यहां शुक्रवार को 364 नए मरीज सामने आए और एक की जान गई। जयपुर में 60, सिरोही में 42 और पाली में 41 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 660 हो गई, इनमें से 3218 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 380 लोगों की मौत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो दिल्ली के पांडव नगर की है। आशा वर्कर्स लोगों के घर और दुकान पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। साथ ही मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दे रही हैं। राजधानी में अब तक 77 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।


source /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-27-june-127452542.html

No comments:

Post a Comment