Saturday, 30 May 2020

राज्य के 18 जिलों में आज तेज बारिश का अनुमान, अब तक 20 की जान गई; आगरा में ताजमहल को नुकसान पहुंचा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद समेत 18 जिलों में रविवार को आंधी और बारिश की संभावना है। शनिवार को भी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हुई थीं। इससे 20 लोगों की जान गई। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।यातायात भी प्रभावित हुआ। आगरा में 124 किमी की रफ्तार से आए बवंडर ने न केवल ताजमहल बल्कि सिकंदरा, एत्माद्दौला, मेहताब बाग समेत कई स्मारकों को काफी नुकसान पहुंचाया।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ औरयूपी और बिहार के सीमावर्ती इलाकों मेंहवा के कम दबाव के चलते मौसम में बदलाव रहेगा। इन दोनों सिस्टम को अरब सागर से लगातार पर्याप्त नमी मिल रही है, जिससे दोनों के कम से कम 48 घंटे तक सक्रिय रहने का अनुमान है।लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में आंधी, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है।

राज्य के बृज औरमध्य क्षेत्र में मौसम बदला

मौसम विभाग के अनुसार,इन दो सिस्टम की वजह से उत्तर प्रदेश के बृज औरमध्य क्षेत्र में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ है। इसके कारण बृज क्षेत्र के आगरा-मथुरा से लेकर हाथरस, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, औरैया, इटावा,कन्नौज औररुहेलखण्ड के बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत,लखीमपुर के अलावाहरदोई, सीतापुर, लखनऊ तक में आंधी के अलावा गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बुंदेलखंडके चित्रकूट, महोबा, बांदा, जालौन औरहमीरपुर में भी इसके कारण मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इसी तरह पूर्वी यूपी के कम से कम 18जिलों में भी अगले 36 घंटे मेंआंधी और बारिश के आसार हैं।

सबसे ज्यादा 7मौतें उन्नाव में हुईं

  • बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास आंधी और बारिश और बिजली गिरने से उन्नाव में 7, कन्नौज में 6, बांदा और कानपुर शहर में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। हालांकि, 5 मौतें राज्य के अन्य जिलों में हुई हैं, जिसकी जानकारी फिलहाल राहत आयुक्त की ओर से नहीं दी गई है। उन्होंने इन मौतों की पुष्टि की है।
  • बारिश और आंधी सेफिरोजाबाद में 10, आगरा में 3 लोग जख्मीहुए। यहां 10 पशुओं की मौत हो गई है।कानपुर शहर के बिल्हौर में आंधी-बारिश के साथआधा घंटे तकओले गिरे, जिससे फसलेचौपट हो गईं। सैकड़ों गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई लोग घायल भी हुए। घाटमपुर में भी जमकर ओलावृष्टि हुई।

बुंदेलखंड: तेज बारिश से बिजली गुल
महोबा में देर शाम तेज आंधी से बिजली के खंभे और तार टूटने से बिजली की आपूर्तिठप हो गई। जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट में भी बारिश और ओले गिरे। कानपुर देहात में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा। हालांकि, इससेसब्जी की फसल को फायदा होगा।

इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया, हरदोई में दीवारें गिरीं
इटावा में आंधी-बारिश से कई घरों की दीवारें और छप्पर गिर गए। बिजली के 12से ज्यादा खंभे टूटने से शहर की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई।फर्रुखाबाद में शनिवार कोतेज हवा के साथ बारिश होती रही। फतेहपुर में दिन में तेज धूप और तपिश के बाद शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे टीन शेड उड़ गए। औरैया में शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक बारिश हुई। हरदोई में भी शनिवार को दिन में कई दौर में बारिश हुई।

आगरा में आंधी से टूटीं जालियां, पेड़ टूटे
आगरा में 124 किमी की रफ्तार से आए बवंडर ने न केवल ताजमहल बल्कि सिकंदरा, एत्माद्दौला, मेहताब बाग समेत कई स्मारकों को काफी नुकसान पहुंचाया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अफसर वसंत स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल परिसर के वेस्टर्न एंट्री गेट पर टिकट एरिया को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, ताजमजल के वुडन गेट को नुकसान पहुंचा। मॉर्बल रैलिंग भी उखड़ गईं।

ताजमहल के पश्चिमी गेट के मुख्य प्रवेश द्वार सहित बरामदे की फॉल सीलिंग को खासा नुकसान पहुंचा।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर लखनऊ की है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश होने की संभावना है। यहां शनिवार देर शाम को भी जमकर बारिश हुई थी।


source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/due-to-western-disturbance-the-weather-patterns-storm-and-rain-will-change-for-the-next-two-days-20-people-died-127359193.html

छूट देने पर अगले 1-2 दिन में फैसला, मुंबई में ऑक्सीजन की कमी से 2 घंटे में 7 की मौत का दावा; एक बार फिर उद्धव से मिले शरद पवार

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे मेंकोरोनावायरस संक्रमण के 2,940 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल केस की संख्या 65,168 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 99 और मरीजोंकी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 2,197 तक पहुंच गई। दिनभर में 1,084 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में अब तक 28,081 मरीज संक्रमण से स्वस्थ चुके हैं। विभाग ने बताया कि राज्य में 34,890 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को99 मौतों में से 54 अकेले मुंबई में हुई हैं। नए मरीजोंमें से 1,510 अकेले मुंबई से सामने आएहैं।

मुंबई में छूट पर अगले एक दो दिन में फैसला
मुंबई में दुकानें और प्राइवेट ऑफिस खोलने के बारे में अगले दो दिनों में फैसला किया जा सकता है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार और बीएमसी छूट का ऐलान करेगी। ई-कॉमर्स कंपनियों को सभी सामान की बिक्री की छूट देने के बाद रिटेल दुकानदार भी दुकानें खोलने की इजाजत मांग रहे हैं।

मानसून से पहले मुंबई में बीच किनारे से नाव को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करते कुछ मछुआरे। लॉकडाउन फेज-5 में इन्हें भी अपने कारोबार को शुरू करने की अनुमति मिल सकती है।

ऑक्सीजन लेवल कम होने से 2घंटे में 7 मरीजों की मौत!
मुंबई केजोगेश्वरी अस्पताल में शनिवार को महज 2 घंटे के अंदर कोरोना के 7 मरीजों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मरीजों की मौत ऑक्सीजन लेवल कम होने से हुई है।यहां पिछले एक हफ्ते में हॉस्पिटल की लापरवाही से 12 मरीजों की जान जा चुकी है। कहा जा रहा है कि यहां सीनियर डॉक्टरों की कमी है।इसी वजह से यहां कोरोना के मरीजों की देखभाल ठीक तरीके से नहीं हो रही है। एकअंग्रेजी अखबारके मुताबिक, ये घटना शनिवार की है। नाम न बताने की शर्त पर एक नर्स ने कहा, 'ऐसा मंजर हमने अपने करियर में कभी नहीं देखा। सिर्फ 2 घंटे के दौरान 7 मरीजों की मौत हो गई। इंडिकेटर में दिख रहा था कि ऑक्सीजन का लेवल कम हो गया है। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वेहांफ रहे थे।जब तक हम लोग कुछ करते, उन सबकी मौत हो गई।'

लॉकडाउन के बीच मुंबई से उत्तर प्रदेश के लिए जा रहे प्रवासी मजदूरों की भीड़। इस दौरान ज्यादातर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते हुए नजर आए।

हॉस्पिटल का ऑक्सीजन की कमी से इनकार
रिपोर्ट के मुताबिक, मरीजों की गंभीर हालत देखकर नर्सों ने तुरंत डॉक्टर को जानकारी दी। लेकिन जब तक आईसीयू में टेक्नीशियन की मदद से ऑक्सीजन लेवल को ठीक किया जाता, मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्टडॉक्टर माने ने सुबह साढ़े 4 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। हालांकि, डॉक्टर ने इस बात से इनकार किया कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन लेवल कम होने से हुई। एक नर्स ने कहा कि यहां कुछ सीनियर डॉक्टरों की कमी है।

महाराष्ट्र के जालना में तीन दिन के कर्फ्यू का आज अंतिम दिन है। मेडिकल और किराना की दुकानें छोड़कर आज यहां सब कुछ बंद है।

पिछले एक महीने में चौथी बार मिले शरद पवार और सीएम ठाकरे
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार रात बैठक की। यह मुलाकात केंद्र द्वारा कंटेनमेंटइलाकोंमें लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद हुई। दोनों नेताओं के बीच हाल के हफ्तों में यह चौथी बैठक है, जो मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में हुई। लॉकडाउन का मौजूदा चरण रविवार को समाप्त हो रहा है। पवार चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और राज्य के भीतर सड़क परिवहन को फिर से शुरू करने पर जोर देते रहे हैं।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से बिहार जाने वाले प्रवासी मजदूर बसों में बैठने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते नजर आए।

संक्रमण फैलने का खतरा न हो, तभी परीक्षा कराएं: सीएम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नेविश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बात की और कहा कि गाइडलाइन को ध्यान में रखकर परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए।ताकि कोरोना का प्रसार भीन हो सके। एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि यह स्पष्ट हो रहा है कि जुलाई में परीक्षाएं नहीं हो सकती हैं, लेकिन इस संबंध में अनिश्चितता समाप्त होनी चाहिए और सभी विकल्पों का तलाशाजाना चाहिए।

मुंबई से बिहार के दानापुर स्टेशन पर पहुंचे हजारों प्रवासी मजदूर पैदल रेलवे लाइन को क्रॉस करते हुए।

चातुर्मास से पहले जैन साधुओं को यात्रा की अनुमति मिली
जुलाई में शुरू होने जा रहे जैन समाज के चातुर्मास से पहले जैन साधु-साध्वियों को प्रवास (यात्रा) करने की अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है। सरकार के डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने शनिवार को जारी एक आदेश में यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, एक साथ पांच से ज्यादा लोगों के यात्रा न करने, चातुर्मास के दौरान जैन मुनि, साधु-साध्वियों के चातुर्मास व्यतीत करने के स्थान पर भीड़ जमा न होने देने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की शर्तों के साथ यह अनुमति दी है। तमाम जैन मुनि, संत, साधु-साध्वी चातुर्मास से पहले अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचते हैं और अगले चार महीने तक फिर कोई प्रवास नहीं करते।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने का इंतजार कर रहे प्रवासी मजदूरों को मुंबई ट्रैफिक विभाग की ओर से फलों का वितरण किया गया।

वाशी में तैयार हुआ 1200 बेड का अस्थाई हॉस्पिटल
वाशी स्थित सिडको एग्जिबिशन सेंटर में बनाए जा रहे कोविड-19 तात्कालिक अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस अस्पताल को अगले तीन से चार दिनों में खोल दिया जाएगा। इस विशेष कोविड अस्पताल में कुल 1200 बिस्तरों की व्यवस्था होगी, जिसमें से 500 बिस्तर ऑक्सीजन सुविधा से युक्त होंगे।

शनिवार को बीएमसी मुख्यालय के बाहर भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोप लगाया कि बीएमसी की ढिलाई के कारण मुंबई, वुहान बनने की ओर बढ़ रहा है।

कल्याण में कम्युनिटी किचन आज से बंद
लॉकडाउन के दौरान बेघर मजदूरों और गरीबों के लिए कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा शुरू की गई कम्युनिटी किचन 31 मई से बंद कर दी जाएगी। लगभग दो महीने पहले शुरू की गई कम्युनिटी किचन से प्रतिदिन 84 हजार पैकेट बांटे जाते थे। राज्य शासन का कहना है कि अब जब सभी को राशन दिया जा रहा है तो कम्युनिटी किचन की खास उपयोगिता नहीं रह गई है। कल्याण-डोंबिवली में कल्याण, डोंबिवली, आंबिवली, मोहना समेत 8 जगहों पर कम्युनिटी किचन संचालित की रही थी।


भारत मर्चेंट्स चेम्बर की ओर से पूर्व मंत्री निलेश वैश्य और समिति सदस्य आनंद सुरेका ‘अस्मिता’ ने बोरिवली पूर्व में दिव्यांग विद्यार्थियों को एक महीने का अनाज, मसाला, होम्योपैथी दवा और भाप लेने की मशीन वितरित की।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आईसीएमआर की ओर से शोध के लिए मुंबई में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की इम्युनिटी चेक करने का काम शुरू हुआ है। ऐसे लोगों के प्लाज्मा का इस्तेमाल कुछ दिनों पहले कोरोना के इलाज में किया गया था।


source /national/news/maharashtra-coronavirus-lockdown-5-live-corona-cases-update-mumbai-thane-pune-nashik-solapur-aurangabad-nagpur-latest-news-127359213.html

76 नए पॉजिटिव केस सामने आए, कुल 8693 संक्रमितों में 58 फीसदी डिस्चार्ज हुए; सिर्फ 2727 एक्टिव केस ही बचे

राजस्थान मे रविवार को 76 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 21, झालावाड़ में 14, भरतपुर में 12, झुंझुनू में 7, कोटा में 6, धौलपुर और राजसमंद में 5-5, अजमेर में 3, उदयपुर में 2, टोंक में 1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8693 पहुंच गया। वहीं, जयपुर मे एक मौत भी दर्ज की गई। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 194 पहुंच गई।

इसके साथ राजस्थान में रिकवर होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को 33 लोग रिकवर हुए। इनमें से 20 को डिस्चार्ज किया गया।कुल 8693 पॉजिटिव में से 5772 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। वहीं, कुल5099 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जो कुल संक्रमितों का 58 फीसदी है। अब राज्य में केवल 2727 एक्टिव केस ही बचे हैं।

कोरोना संकट में मनरेगा ने लोगों को संबल दिया: सीएम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर ने यूपीए सरकार की महत्वाकांक्षी रोजगार योजना मनरेगा के महत्व को स्थापित कर दिया है। संकट के इस समय में इस योजना ने देशभर के गांवों में करोड़ों लोगों को संबल दिया है। उन्होंने कहा कि क्वारेंटाइन व्यवस्थाओं में ग्रामीणों ने अच्छा सहयोग किया है। गहलोत शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कोरोना से जंग के वॉरियर्स के रूप में प्रभावी भूमिका निभा रहे सरपंच, ग्राम सेवक, पटवारी, बीएलओ, एएनएम, आशा सहयोगिनी सहित ग्राम पंचायत स्तर के लोगों से रूबरू हुए। पंचायत स्तर की इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में 11,341 प्रतिभागियों से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया। गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार से मांग है कि मनरेगा में प्रति वर्ष कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 200 दिन किए जाएं। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए काम के घंटे भी कम कर श्रमिकों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम केंद्र को पत्र भी लिखेंगे।

जयपुर परकोटे में लगातार सैनिटाइजेशन की प्रोसेस जारी है।

जयपुर: घर से निकले नहीं फिर भी पॉजिटिव
एसएमएस के दो वार्ड बॉय पिछले एक-डेढ़ महीने से छुट्टी पर थे। हालांकि उससे पहले उन्होंने एसएमएस में काम किया था। इसके बावजूद उनका पॉजिटिव आना चौंकाता है। हालांकि दोनों ने कहा है कि वे घर से बाहर नहीं निकले हैं। वहीं एसएमएस अस्पताल की दो एएनएम की मेडिसिन ओपीडी में ड्यूटी थीं। दो दिन पहले दोनों की तबीयत खराब हो गई। दोनों ने जांच करवाई तो पॉजिटिव आई हैं। हाउसकीपर ने 29 मई को सैम्पल दिया, जिसकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

जोधपुर लॉकडाउन-4 में ये नए हॉटस्पॉट बने
लॉकडाउन-4 में छूट मिली तो शहरवासी बेपरवाह हो सड़कों पर आने लगे। कई कंटेनमेंट जोन होने के बावजूद भी बिना मास्क औैर एहतियात के घर से बाहर आए, जिसके चलते कई एरिया जहां ना के बराबर केस थे वो भी हॉट स्पॉट बन गए। जैसे प्रतापनगर में लॉकडाउन 1 में केवल 1 केस था, लॉकडाउन 2 में कोई केस नहीं और लॉकडाउन 3 में 10-12 केस सामने आए, लेकिन लॉकडाउन 4 में पॉजिटिव 250 पार हो गए। वहीं बकरा मंडी नया क्षेत्र खुल गया। जहां लॉकडाउन 3 तक कोई केस नहीं था।

पाली: हत्या का आरोपी पॉजिटिव, दो डीएसपी दो थानाधिकारी व पुलिसकर्मी क्वारेंटाइन
जोधपुर के बिलाड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गोल्डमैन के नाम से मशहूर नारायण सिंह राठौड़ की पाली जिले में गला घोंटकर हत्या कर सवा किलो से अधिक सोने के व जेवर लूटने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी उमेश सोनी कोरोना पॉजिटिव मिला है। तीनों आरोपियों की शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार दोपहर को रिपोर्ट में एक आरोपी पॉजिटिव पाया गया।मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर उससे पूछताछ करने के दौरान संपर्क में आने वाले पाली जिले के सोजत डीएसपी डॉ. हेमंत जाखड़, जैतारण डीएसपी सुरेश कुमार, सोजत थानाप्रभारी रामेश्वरलाल भाटी, जैतारण थानाप्रभारी सुरेश चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों को तुरंत शनिवार दोपहर से ही होम क्वारैंटाइन कर दिया गया। इनमें से 16 पुलिसकर्मी सोजत थाने के हैं।

बिलाड़ा में वकील की हत्या के आरोपी के हाथ पकड़े पुलिसकर्मी। लाल काला टीर्शट वाला आरोपी पॉजिटिव।

राजस्थान: सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1984 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1523 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 543, कोटा में 458, डूंगरपुर में 356, नागौर में 446, अजमेर में 339, पाली में 455, चित्तौड़गढ़ में 176, टोंक में 164, जालौर में 162, भरतपुर में 247, भीलवाड़ा में 140, सिरोही में 157, राजसमंद में 140, बांसवाड़ा में 85, झुंझुनूं में 131, सीकर में 202, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बाड़मेर में 99, बीकानेर में 104, चूरू में 104, झालावाड़ में 263 मरीज मिले हैं।
  • उधर, दौसा में 50, अलवर में 53, धौलपुर में 58, सवाई माधोपुर में 20, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 13, करौली में 16 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बारां में 15 संक्रमित मिले हैं। श्रीगंगानगर में 6, बूंदी में 2 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 14 लोग पॉजिटिव मिले।
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 194 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 95 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 19, कोटा में 16, नागौर और अजमेर में 7-7, पाली में 7, सीकर और भरतपुर में 5-5, चित्तौड़गढ़ में 4, सिरोही, करौली और बीकानेर में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, झुंझुनू दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए चार व्यक्ति की भी मौत हुई है।
पांच फ्लाइटों के जरिए कजाकिस्तान से 131 व मस्कट से 140 प्रवासी जयपुर पहुंचे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बांसवाड़ा के बाईतालाब क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भरत कंसारा ने तस्वीर खींची। जहां बच्चों ने उन्हे देख पत्तों को मास्क बना मुंह को ढक लिया।


source /national/news/rajasthan-coronavirus-outbreak-lockdown-5-live-corona-cases-update-jaipur-jodhpur-kota-udaipur-ajmer-bharatpur-jhalawar-latest-news-127359222.html

लॉकडाउन-4 में तीन गुना हुए कोरोना संक्रमित, गुड़गांव में अब थाने में घुसने से पहले पुलिसवालों के जूतें भी होंगे सैनिटाइज

हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 1923 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस समय कोरोना का हॉट स्पॉट गुड़गांव बन गया है। लॉकडाउन-4 में गुड़गांव के अंदर तीन गुना कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ गए हैं। यानि महज 13 दिन में मरीज तीन गुना हो गए 677 पहुंच गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन से लेकर पुलिस तक के लिए चुनौती खड़ी हो गई है।

अब पुलिसकर्मियों के जूते भी होंगे सैनिटाइज
गुड़गांव में अब पुलिसकर्मी थानों में सीधे जूते पहनकर नहीं जाएंगे। उन्हें सबसे पहले अपने जूते थाने के बाहर सैनिटाइज करने पड़ेंगे। उनके जूतों को कैमिकल में रखा जाएगा। इसके बाद ही उन्हें पहनने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने ये आदेश जारी किए हैं।

पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने का कहना है कि संक्रमित मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद अब डॉक्टर थानों में हर पुलिसकर्मियों की जांच करेंगे। पुलिसकर्मियों के लक्षण को देखेगें और उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। अभी तक सिर्फ लक्षण वाले पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए जा रहे थे। डॉक्टर रोजाना हर थाने में जाएंगे।

गुड़गांव में लॉकडाउन-4 के दौरान संक्रमित में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
गुड़गांव में पहले 100 मरीज 53 दिन में आए थे जबकि लॉकडाउन की बात करें तो तीसरे चरण में यहां कुल मरीजों की संख्या 203 थी लेकिन चौथे चरण में आंकड़ा 677 जा पहुंचा है। चौथे चरण में गुड़गांव के अंदर हॉट स्पॉट भी बढ़कर 63 हो गए हैं। पहले चरण में हॉट स्पॉट की संख्या 0 थी। दूसरे चरण में 9, तीसरे में 35 थी। अब पांचवा चरण जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और सरकार के लिए चिंता का विषय है, जब बहुत सी छूट दे दी गई हैं।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1923 पहुंचा

  • अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ गुड़गांव में 677, फरीदाबाद में 339, सोनीपत में 199, झज्जर में 97, नूंह में 70, अंबाला में 50, पलवल में 58, पानीपत में 61, पंचकूला में 26, जींद में 27, करनाल में 50, रोहतक में 31, महेंद्रगढ़ में 39 रेवाड़ी में 23, सिरसा में 15, फतेहाबाद में 15, यमुनानगर में 9, हिसार में 31, कुरुक्षेत्र में 27, भिवानी में 13, कैथल में 18, चरखी-दादरी में 13 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
  • हरियाणा में अब कुल 971 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 224, फरीदाबाद में 153, सोनीपत में 146, नूंह में 65, झज्जर में 92, अंबाला में 40, पलवल 41, पानीपत में 37, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 9, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 19, भिवानी में 6, हिसार में 5, कैथल में 5, फतेहाबाद में 7, कुरुक्षेत्र में 13, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी में 4 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। अमेरिका से लौटे 2 मरीज ठीक हुए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हरियाणा में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच हर दिन बड़ी संख्या में टेस्ट किए जा रहे हैं। इस समय 1 लाख से ज्यादा टेस्ट पूरे प्रदेश में किए जा चुके हैं।


source /national/news/haryana-coronavirus-lockdown-5-live-corona-cases-update-gurugram-gurgaon-faridabad-sonipat-palwal-karnal-fatehabad-sirsa-latest-news-127359232.html

अब तक 7701 पॉजिटिव ; संक्रमण के खतरे को देखते हुए आज गाइडलाइन तय करेगी सरकार, वाराणसी में गंगा दशहरा पर स्नान न करने की अपील

उत्तर प्रदेश में कोरोनावारय का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी में पिछले 24 घंटों में 262 नए मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले 43 अमेठी में पाए गए हैं। अब तक 7701 कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत 213 तक पहुंच चुकी है। शनिवार को 241 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक 4651 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस बीच यूपी सरकार ने आठ जून से मंदिरों को खोलने की इजाजत दे दी है। प्रयागराज में शनिवार देर शाम को ही लोग मंदिरों में पूजा अर्चना करते नजर आए। इस बीच योगी सरकार ने कहा है कि यूपी में संक्रमण के खतरों को देखते हुए आज गाइडलाइन जारी की जाएगी।

पिछले 24 घंटे में 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इनमें फिरोजाबाद में तीन, मेरठ में दो व लखनऊ, मुरादाबाद, हापुड़, सिद्धार्थनगर, झांसी, फर्रुखाबाद और एटा में एक-एक मौत हुई है। अब तक 2068 प्रवासी श्रमिक संक्रमित हुए हैं।

संक्रमण के खतरों का ध्यान रखते हुए कदम उठाएगी सरकार

यह राहतें जनता को देने के लिए उत्तर प्रदेश कीयोगी सरकार भी तैयार तो है, लेकिन उससे पहले प्रदेश के लिहाज से समीक्षा की जा रही है। राज्य की गाइडलाइन रविवार को जारी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यूपी सरकार संक्रमण के खतरों का ध्यान रखते हुए आवश्यक कदम उठाएगी। योगी ने भी इस संबंध में ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा- कोरोना महामारी के दृष्टिगत लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से समाप्त करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जारी नवीनतम निर्देशिका स्वागतयोग्य है। इस क्रम में संक्रमण के खतरों का ध्यान रखते हुए यूपी सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चरणवार लॉकडाउन की जो भी गाइडलाइन केंद्र से जारी हुई हैं, उनके आधार पर प्रदेश की गाइडलाइन बनाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से सलाह ली, अधिकारियों के साथ बैठक की। फिर प्रदेश के हालात को देखते हुए ही रियायत और सख्ती पर फैसला किया गया।

कोरोना महामारी के दृष्टिगत लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से समाप्त करने के संबंध में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में जारी नवीनतम निर्देशिका स्वागतयोग्य है।

तदक्रम में, संक्रमण के खतरों का ध्यान रखते हुए @UPGovt आवश्यक कदम उठाएगी।

लॉकडाउन के पांचवें चरण में आठ जून से खुलेंगे मंदिर

यह तस्वीर प्रयागराज की है। यहां शनिवार शाम को भक्त मंदिर में पहुंचे थे। केंद्र सरकार ने आठ जून से मंदिरों को खोलने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन में बंद मंदिरों के कपाट लंबे समय बाद खुलेंगे।
यह तस्वीर प्रयागराज की है। यहां शनिवार शाम को भक्त मंदिर में पहुंचे थे। केंद्र सरकार ने आठ जून से मंदिरों को खोलने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन में बंद मंदिरों के कपाट लंबे समय बाद खुलेंगे।

एक जून से शुरू हो रहे लॉक डाउन के पांचवें चरण में धार्मिक स्थलों को खोले जाने के फैसले का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वागत किया है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जनता कर्फ्यू के दिन 22 मार्च से ही सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे। अब केंद्र सरकार गाइडलाइन के साथ आठ जून से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे रही है। इस फैसले से संत -महात्माओं और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। महंत नरेंद्र गिरि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का धार्मिक स्थलों को खोलने के फैसले पर आभार जताया।

वाराणसी: गंगा दशहरा पर घाटों पर स्नान करने की हिदायत दे रही पुलिस

वाराणसी में एकजून को गंगा दशहरा के अवसर पर घाटों पर स्नान न करने की हिदायत जल पुलिस की ओर से दी जा रही है। पुलिस की ओर से अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक लाउडस्पीकर द्वारा इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गंगा दशहरा का पर्व हर साल जेष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है कि जोकि इस बार 1 जून 2020, सोमवार को पड़ रही है। पौराणिक कथाओं में गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा को मां गंगा का श्रद्धापूर्वक स्मरण मात्र से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

अब तक 213 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 40 हुई हैं। इसके बाद मेरठ में 26 और 15 अलीगढ़ में हुई हैं। फिरोजाबाद में 13 और मुरादाबाद में 12 हुई हैं। कानपुर नगर में 11 हुई हैं। नोएडा, मथुरा व संतकबीरनगर में छह-छह हुई हैं। गोरखपुर व झांसी में पांच- पांच हुई हैं। गाजियाबाद, वाराणसी बस्ती और एटा में चार-चार मौते हुईं। जौनपुर,अयोध्या, प्रयागराज,प्रतापगढ़, अम्बेडकरनगर और लखनऊ में तीन-तीन मौतें हुई हैं। बुलंदशहर, आजमगढ़, बिजनौर, बरेली, जालौन, चित्रकूट, मैनपुरी, उन्नाव, कुशीनगर, हापुड़ और सिद्धार्थनगर में दो-दो मौत हुई हैं। बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, अमरोहा, इटावा, महाराजगंज, बागपत, श्रावस्ती, कानपुर देहात, महोबा, ललितपुर और फर्रुखाबाद में एक-एक मौत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ये तस्वीर वाराणसी के अस्सी घाट की है। यहां एक जून को गंगा दशहरा के अवसर पर आम दिनों में काफी भीड़ लगी रहती है लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते पुलिस यहां लोागें को स्नान न करने की अपील कर रही है।


source /national/news/coronavirus-uttar-pradesh-live-updates-cases-latest-news-agra-lucknow-noida-meerut-mathura-varanasi-may-31-127359196.html

पंजाब में दो साल के बच्चे को कुत्ते नोंच-नोंचकर खा गए; राजस्थान में पानी के लिए झगड़ रहीं महिलाएं 2 महीने की बच्ची पर गिरीं, मौत

राजस्थान और अमृतसर में दो मासूमों के साथ दर्दनाक हादसे हुए। इनमें दोनों की जान चली गई। पहला मामला पंजाब के अमृतसर का है। यहां वरपाल गांव में गली में खेल रहे सवा दो साल के बच्चे को आवारा कुत्ते नोंच-नोंच कर खागए। इसका नाम गुरमानदीप सिंह है। वह किसान गुरविंदर सिंह की इकलौती संतान था। घटना के वक्त पूरा परिवार घर में था।

हादसा शाम 5.30 बजे हुआ। गुरमानदीप ट्रैक्टर वाले खिलौने से खेलते-खेलते गली में निकल गया। एक मोड़ पर उसे छह कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने काटना शुरू कर दिया। लॉकडाउन होने की वजह से किसी ने उसके चिल्लाने या रोने की आवाज नहीं सुनी। कुत्ते गुरमानदीप को खींचकर खेतों में ले गए। आंख, गाल और गले पर इतनी बुरी तरह नोंचा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सबसे पहले दादा ने देखा
गुरमानदीप सिंह के दादा बलबीर सिंह ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर निकले तो खेतों में कुत्तों के झुंड को किसी चीज पर झपटते देखा। पहले तो उन्होंने गौर नहीं किया लेकिन बाद में शक होने पर नजदीक गए। वहां खून से लथपथ गुरमानदीप पड़ा था। उन्होंने कुत्तों को भगाया और फौरन परिवार को जानकारी दी। गुरमानदीप का शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

राजस्थान: यहां दो महिलाएं बच्ची पर गिर गईं

झालावाड़ जिले के पिपलिया खुर्द गांव में शुक्रवार रात को पानी भरने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। झूमा-झटकी में दोनों महिलाएं बच्ची पर गिर पड़ीं, जिससे वह बेहोश हो गई। फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

यह तस्वीर डग अस्पताल की है। यहां बच्ची को बेहोशी की हालत में लाया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर गुरमानदीप सिंह की है। उसे कुत्ते घसीटकर खेत में ले गए। लॉकडाउन की वजह से किसी ने उसकी चिल्लाने और रोने की आवाज नहीं सुनी। - फोटो फाइल


source https://www.bhaskar.com/local/punjab/amritsar/news/half-a-dozen-dogs-taken-away-by-a-quarter-and-a-half-year-old-child-playing-in-the-street-used-to-scrape-the-fields-127358204.html

ट्रम्प ने जून में होने वाली जी-7 समिट सितंबर तक टाली, अपने विमान में ही मीडिया को यह जानकारी दी; बैठक में भारत समेत 4 देशों को भी बुलाएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जून में होने वाली जी-7समिटटालने का फैसला किया है। उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक प्लेनएयरफोर्स वन पर इस सम्मेलन से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए इस बात की जानकारी दी। ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैंने इस शिखर सम्मेलन के टालने का फैसला किया है। मुझे नहीं लगता है कि जी-7 दुनिया की मौजूदा स्थिति का सही ढंग से प्रतिनिधित्व करता है। यह देशों का बहुत पुराना समूह है।’’

ट्रम्प ने यह भी कहा,‘‘जी-7 के बदले एक विस्तारित सम्मेलन बुलाया जाएगा। इसमें भारत, रूस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों को भी आमंत्रित करना चाहेंगे। अब यह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के पहले या उसके बाद हो सकता है।’’

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होना था सम्मेलन

जी-7 में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और इटली शामिल हैं। सभी सदस्य देश बारी-बारी से सालाना बैठक का आयोजन करते हैं। इस बार अमेरिका केकैंप डेविड में जी-7 सम्मेलन होना था। हालांकि, कोरोना की वजह से सदस्य देशों के नेताओं का व्यक्तिगत तौर पर आना मुमकिन नहीं था। ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जून में यह बैठक बुलाने का फैसला किया गया था।

इससे पहले अमेरिका में 2012 में जी-7 समिट हुई थी

आखिरी बार अमेरिका मेंयह समिट 2012 में हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा नेमैरीलैंड के कैंप डेविड में सरकारीइमारत में समिट कराई थी। 2004 मेंपूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश नेजॉर्जिया केसी आइलैंडरिजॉर्ट में इसे आयोजित किया था। अगस्त 2019 मेंजी-7 समिट फ्रांस के बियारिट्ज शहर में हुईथी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एयरफोर्स वन से कैनेडी स्पेस सेंटर पर उतरते हुए। इसी प्लेन में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जी-7 सम्मेलन सितंबर तक टालने की जानकारी दी।


source https://www.bhaskar.com/international/news/us-president-trump-postpones-g-7-conference-now-he-will-calls-india-and-some-other-countries-for-extended-summit-127359115.html