Wednesday, 1 April 2020

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद ने नया ऑडियो जारी किया; लोगों से घरों में रहने और सरकार का साथ देने की अपील की

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद ने गुरुवार को अपने समर्थकों के लिए नया ऑडियो जारी किया। इसमें वह दिल्ली में होने और खुद को का दावा कर रहा है। मौलाना साद इस ऑडियो में कह रहा है, ‘‘ मैं दिल्ली में डॉक्टरों की सलाह पर डॉक्टरों की सलाह पर सेल्फ क्वारैंटाइन (खुद को अलग-थलग) हूं। जमात के सभी सदस्यों से अपील करता हूं कि वे देश में जहां कहीं भी हो कानून का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। सरकार के निर्देशों का पालन करें और कहीं पर एकसाथ एकत्रित नहीं हों।’’
मौलाना साद को दिल्ली पुलिस तलाश रही है। उसने लॉकडाउन के बावजूद दक्षिण दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में जमात के सदस्यों को इकट्‌ठा किया था। उसने जमात के सदस्यों को कोरोनावायरस के बारे में गुमराह किया था।

मौलाना के वकील ने कहा- अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहे

मौलाना के वकील फुजैल अहमद अय्यूबी ने कहा कि तब्लीगी जमात प्रमुख नेसभी सदस्यों को अपने जिले के अधिकारियों के पास जाने और सहयोग करने को कहा है। उन्होंने सदस्यों से कहा है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए मेडिकल टेस्ट करवाएं। सभी अधिकारियों को पूरा सहयोग किया जा रहा है। अय्यूबी ने कहा कि पुलिस ने अब तक केवल कुछ सवाल भेजे हैं, जिनका जवाब दिया जा रहा है। मरकज में आए सभी लोग पुलिस के साथ हैं। उन्हें क्वारैंटाइन या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस किसी से भी पूछताछ कर सकती है। हमारे पास छुपाने का को कुछ भी नहीं है। मीडिया मरकज की ओर से जारी बयान और दूसरेतथ्यों पर गौर नहीं कर रही है।

बुधवार को मरकज खाली कराया गया था
मरकज में लॉकडाउन के बावजूद लोगों के होने की खबर मिलने के बाद इसे खाली कराया गया था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी थी। मेडिकल स्टाफ और डीटीसी की मदद से 36 घंटे तक चलाए गए ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह 4 बजे मरकज खाली कराया गया था। फिलहाल पूरी बिल्डिंग खाली करा ली गई है। यहां से 2,361 लोग मिले, इनमें से 617 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी क्वारैंटाइन किए गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में यहां से लौटे 180 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। देश में अब भी मरकज से लौटे लोगों की तलाश जारी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मौलाना साद दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज का प्रमुख है। यह तस्वीर बुधवार को मरकज खाली करवाने के बाद की है। लॉकडाउन के बाद भी यहां लोग हजारों की संख्या में ठहरे थे।-फाइल फोटो


source /national/news/maulana-saad-latest-news-today-updates-on-delhi-nizamuddin-markaz-chief-127094272.html

No comments:

Post a Comment