Wednesday, 18 March 2020

आज भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ बाजार; सेंसेक्स 1798 अंक नीचे गिरा और निफ्टी 8000 के नीचे फिसला; डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई. बाजार में आ रही भारी गिरावट का रुख गुरुवार को भी जारी है। बुधवार की 1700 अंकों से ज्यादा गिरावट के बाद गुरुवार को भी सेंसेक्स 1809 अंक नीचे खुला। निफ्टी भी 490.50 पॉइंट के नुकसान के साथ 7,978.30 पर आ गया। भारतीय बाजार पर अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर देखा जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 6.30% गिरावट के साथ बंद हुआ था। एशिया के दूसरे बाजार भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। 27 दिसंबर 2016 के बाद पहली बार निफ्टी 8,000 के नीचे पहुंच गया है। बीएसई 29 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए 1709.58 अंक नीचे 28,869 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 425.55 पॉइंट नीचे 8,541.50 पर हुई थी।

बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

गुरुवार को निफ्टी 6% लुढ़ककर3 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। बंधन बैंक में सबसे ज्यादा 11% नीचे चल रहा है।इंडसइंडऔर कोटक भी बैंक 9-9 फीसदी लुढ़क गए हैं। एचडीएफसी बैंक 7% और आईसीआईसीआई बैंक 5.7% नीचे हैं।डॉलर के मुकाबले रुपया भी रिकॉर्डनिचले स्तर पर पहुंच गया है। कारोबार शुरू होते हीडॉलर के मुकाबले यह 70 पैसे नीचे गिरकर 74.96 पर खुला। बुधवार को 74.26 पर बंद हुआ था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ


source https://www.bhaskar.com/business/news/bse-nse-sensex-today-stock-market-latest-update-march-19-share-market-trade-bse-nifty-sensex-live-news-updates-127008214.html

No comments:

Post a Comment