भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को वल्लभ भवन में 3 दिन में दूसरी बार कैबिनेट की बैठक करने पहुंचे। चर्चा है कि इस बैठक में मैहर, चाचोरा और नागदा को जिला बनाया जा सकता है।प्रदेश की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के बाद भी सरकार बेरोजगारों को भत्ता देने की भी घोषणा कर सकती है।इससे पहले रविवार को कैबिनेट की बैठक में संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां और कर्मचारियों के डीए बढ़ाए जाने को लेकर फैसला लिया गया था। सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की भी बैठक हुई।
हालांकि, आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार के कुछ मंत्री शामिल नहीं हो पाएंगे। इनमें उमंग सिंघार, सज्जन वर्मा, तरूण भनोट, लखन यादव, लखन घनघोरिया, जीतू पटवारी, हर्ष यादव बेंगलुरु में बागी विधायकों को मनाने गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सुबह सीएम हाउस में कुछ विधायकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए।
इसलिए बनाए जा सकते हैं ये जिले
मैहर: भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं कि मैहर (सतना) को जिला बनाया जाए। सियासी घटनाक्रम के बीच वे 4 से 5 बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। इससे पहले भी वे सीएए को लेकर अपनी पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नजर आए थे। वे खुले मंच से कह चुके हैं कि जो उनके क्षेत्र के विकास की बात करेगा, वे उसके साथ रहेंगे।
चाचोरा : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी चाचोरा को लंबे समय से जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। वे भी कई बार अपनी ही सरकार को इस मुद़्दे को लेकर घेर चुके हैं।
नागदा : नागदा से विधायक दिलीप सिंह गुर्जर भी जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो 4 बार विधायक बनने के बाद भी मंत्री नहीं बनाए जाने से भी दिलीप सरकार से नाराज हैं।
20 मिनट मंत्रालय के लिए निकले कमलनाथ
मुख्यमंत्री मंत्रालय के लिए तय समय से 20 मिनट बाद सीएम हाउस से निकले। उन्होंने इस बार विक्ट्री साइन नहीं बनाया। सिर्फ हाथ हिलाकर आगे बढ़ गए। इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने और राज्यपाल से मुलाकात के लिए जाते वक्त विक्ट्री साइन दिखाया था। इससे पहले सुबह से सीएम दिल्ली में चल रहे घटनाक्रम पर अपडेट लेते रहे। वहां वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की।
बागी विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी दिग्विजय के पास
मुख्यमंत्री बागी विधायकों को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। यह जिम्मेदारी उन्होंने अब दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 8 मंत्री और विधायकों कोजिम्मेदारी सौंपी है। ये सभी लोग सुबह से बेंगलुरु में हैं। वहां कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कर्नाटक सरकार की हिटलरशाही बताई।
बैंगलोर में भाजपा द्वारा बंधक बनाये गये कांग्रेस विधायकों से मिलने गये कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के मंत्रियो , विधायकों को मिलने से रोकना , उनसे अभद्र व्यवहार करना , उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही व हिटलर शाही है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 18, 2020
1/3
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /mp/bhopal/news/kamal-nath-cabinet-meeting-today-updates-madhya-pradesh-government-makes-big-decisions-in-todays-cabinet-meeting-127001649.html
No comments:
Post a Comment