Tuesday, 24 March 2020

संक्रमण के 536 केस और 11 मौतें: तेलंगाना के सीएम बोले- लॉकडाउन नहीं माना तो देखते ही गोली मारने का आदेश देना पड़ेगा

नई दिल्ली.देश के24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। संक्रमितों की संख्या बुधवार सुबह तक 536 हो गई, अब तक 11 लोगों की जान गई है। तमिलनाडु के मदुरै में सुबह 54 वर्षीय संक्रमित मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना केसबसे ज्यादा 107 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि केरल (105) दूसरे नंबर पर है। मंगलवार आधी रात से अगले 21 दिनों के लिए सभी राज्यों मेंलॉकडाउन रहेगा। इस बीचतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि लोग लॉकडाउन का उल्लंघन नकरें। अमेरिका में इसके लिए सेना बुलानी पड़ी थी, अगर हमारे यहांहालात काबू में नहीं आए तो नियम तोड़ने परदेखते ही गोली मारने का आदेश देना पड़ सकता है।

लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है।गृह मंत्रालय के अनुसार लॉकडाउन का नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमेंएक से दो साल की जेल के अलावा कुछ मामलों में जुर्माने का भी प्रावधान है।

देश में 42 लोग पूरी तरह स्वस्थ हुए, 469 मरीजों का इलाज जारी

महाराष्ट्र में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों लोग ठीक हो गए हैं। दो सप्ताह पहले जांच में इन्हें संक्रमित पायागया था।मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बुधवार सुबह दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही देश में अब तक 42 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 469 मरीजों का इलाज क्वारैंटाइन सेंटरों मेंचल रहा है।

तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी

तेलंगाना के खम्मममें लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर जा रही महिला डॉक्टर के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। डॉ हिमाबिंदु ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने मेरे साथ मारपीट की। बाल पकड़कर मुझे घसीटा। मेरा आईडी और फोन जब्त कर लिया। जब मैंने इसकी शिकायत की तो उन्होंनेमाफी मांग ली।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यूपी-दिल्ली की सीमा पर पुलिस केवल जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को जाने दे रही है।


source https://www.bhaskar.com/national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-march-25th-2020-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127046111.html

No comments:

Post a Comment