Wednesday, 25 March 2020

प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में इसका पालन किया, ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यह दिखी

नई दिल्ली/वॉशिंगटन/मुंबई/चेन्नई.कोरोनावायरस से लड़ने के लिए दुनिया में सबसे बड़े उपाय के तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग को माना जा रहा है। दुनिया में इसका पालन देर से ही सही लेकिनअबहोने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में इस पर जोर दिया।अब वेइसका पालन भी कर रहे हैं। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में यह दिखा भी। सभी केंद्रीय मंत्री एक मीटर की दूरी पर बैठे दिखे।इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा अन्य मंत्री मौजूद थे।

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भीसोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सभी रिपोर्ट्स दूरी बनाकर बैठे थे। ऐसी ही तस्वीरें दुनियाभर से आ रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का संसद से लेकर, एयरपोर्ट, रेस्त्रां तक में जोर दिया जा रहा है।

सामाजिक दूरी से कोरोना का ग्राफ नीचे आएगा
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक बार देश को संबोधित किया और सामाजिक दूरी पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि एक संक्रमित व्यक्ति हफ्ते-दस दिन में सैकड़ों लोगों को संक्रमित कर सकता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भी कहा कि यह एक व्यक्ति से 4 लोगों तक फैल सकता है, फिर 4 से 16 और ऐसे ही आगे भी। इस आधार पर यह मानें कि हर दूसरे दिन एक आदमी 4 लोगों को संक्रमित कर रहा है तो अगले दिन इन चारों से 16 व्यक्ति संक्रमित हो जाएंगे। ऐसे ही चलता रहा तो एक संक्रमित व्यक्ति महज 15 दिन में 27 करोड़ लोगों को संक्रमित कर सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन संक्रमण 62% कम कर सकता है।

मोदी की अपील का असर दिखा; मुंबई, गुजरात में लोग दूरी बनाते दिखे



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Novel Coronavirus (COVID-19) Social Distancing In Pictures Latest Updates Amid Cases Rise In India and World


source /coronavirus/news/novel-coronavirus-covid-19-social-distancing-in-pictures-latest-updates-amid-cases-rise-in-india-and-world-127046831.html

No comments:

Post a Comment