Thursday 27 February 2020

दिल्ली में दंगे एक साजिश थी? रेहड़ी और घर की छत पर पेट्रोल बम लॉन्चर मिले

नई दिल्ली. दिल्ली में गुरुवार को तनावपूर्ण हालात के बीच शांति रही। 11 और घायलों के दम तोड़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा 38 हो गया। 48 एफआईआर दर्ज कर 136 दंगाई गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी मामलों की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की दो एसआईटी गठित की गई है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दावा किया था कि दंगे सुनियोजित साजिश के तहत करवाए गए हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों में कई जगह बड़ी गुलेल जैसे पेट्रोल बम लॉन्चर, पेट्रोल बम, पत्थर और एसिड पाउच मिलने से सुनियोजित साजिश की आशंका पुख्ता भी होती है। लेकिन इसके पीछे की साजिश की किसी भी कड़ी का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है।

हिंसा में मृतकों की संख्या गुरुवार को 38 हो गई, जिनमें अस्पताल के अधिकारियों ने 29 शवों की पहचान की है। पुलिस ने अब तक मृतकों और घायलों समेत लगभग 250 पीड़ितों की एक सूची तैयार की है। यह आंकड़ा बताता है कि हर तीन पीड़ितों में से एक गोली लगने से घायल हुए हैं। इस संख्या से पुलिस यह जांच करने के लिए तत्पर हुई है कि कितने दंगाइयों के पास बंदूकें थीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार में एक रेहड़ी पर गुलेल जैसे बड़े पेट्रोल बम लॉन्चर लगे मिले। इसके पास पेट्रोल बम भी रखे थे।
पुलिस ने दावा किया था कि दंगे सुनियोजित थे। अब इसके सबूत मिल रहे हैं। एक घर की इमारत पर पेट्रोल बम लॉन्चर बरामद हुआ।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में एक छत पर तेजाब से भरे पाउच मिले। पुलिस का दावा है कि इनका भी इस्तेमाल किया गया।
दिल्ली हिंसा में जख्मी मुदासिर खान की गुरुवार को मौत हो गई। शव परिवार के सामने आया तो आंसुओं का सैलाब फट पड़ा।
यह फोटो शाहीन बाग का है। सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान यहां आंदोलनकारियों ने अमन-चैन के लिए प्रार्थना की।
हिंसा प्रभावित उत्तर दिल्ली में फसाद के बीच गुरुवार को कुछ जगह शादियां भी हुईं। सावित्री प्रसाद और गुलशन ने फेरे लिए।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से 24 से 26 फरवरी तक हुई हिंसा की दशहत की वजह से लोगों का पलायन जारी है। गुरुवार को ऐसे ही हालात देखे गए।


source /national/news/was-the-riots-in-delhi-a-conspiracy-petrol-bomb-launchers-found-on-the-street-and-roof-of-the-house-126864219.html

No comments:

Post a Comment