Saturday, 22 February 2020

मोदी ने कहा- हुनर हाट में देश की परंपराएं और कला देखी, इससे 3 लाख शिल्पकारों को रोजगार मिला

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैं हुनर हाट गया था। वहां भारत की संस्कृति, परंपराएं और कला देखी। इससे 3 लाख शिल्पकारों को रोजगार मिला। मोदी ने पिछली बार 26 जनवरी को ‘मन की बात’ की थी। गणतंत्र दिवस समारोह के चलते कार्यक्रम का प्रसारण शाम 6 बजे किया गया था।

‘कलाकारों को प्रोत्साहित करें’
मोदी ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले मैंने दिल्ली के हुनर हाट में देश के खान-पान, हस्तशिल्प, परंपराएं और कलाएं देखीं। इसमें देश की संस्कृति देखकर अनोखा अनुभव हुआ। कलाकारों की कहानियां प्रेरणादायक हैं। एक दिव्यांग महिला कलाकार ने बताया कि पहले वह फुटपाथ पर पेंटिंग बेचती थी, लेकिन आज हुनर हाट से उन्हें रोजगार मिला। पिछले सालों में 3 लाख से ज्यादा शिल्पकारों को इससे रोजगार के मौके मिले हैं। हुनर हाट में कई तरह के खान-पान के विकल्प हैं। मैंने खुद वहीं लिट्टी चोखा खाया था। हुनर हाट में एक बार जरूर जाना चाहिए। इससे आप देश के कलाकारों के जीवन में योगदान दे सकते हैं।‘’

‘जैव विविधता मानव जाति के लिए अनोखा खजाना’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमें महापुरुषों से सांस्कृतिक विरासत मिली है। इसका आतिथ्य लेने के लिए दुनियाभर से 500 से भी ज्यादा प्रजातियों के पक्षी भारत आते हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत प्रवासी पक्षियों को लेकर होने वाली कॉन्फ्रेंस कॉप की अध्यक्षता करेगा। मेघालय में एक बड़ी मछली अंधेरे में गुफाओं के गहरे पानी में रहती है। हमारे आसपास कई अनदेखे पहलू मौजूद हैं, जिन्हें खोजना रोचक होता है। हमारी जैव विविधता पूरी मानव जाति के लिए अनोखा खजाना है।’’

‘अब रॉकेट लॉन्चिंग कोई भी देख सकता है’
मोदी ने कहा, ‘‘इन दिनों युवाओं में वैज्ञानिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ रही है। चंद्रयान-2 मिशन के तहत यह उत्साह मैंने बच्चों के बीच देखा था। अब आप श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्चिंग को आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए विजिटर गैलरी बनाई गई है। सभी स्कूलों के प्राचार्यों से आग्रह करता हूं कि वे बच्चों को एक बार श्रीहरिकोटा में लॉन्चिंग जरूर दिखाएं। युविका की वेबसाइट www.yuvika.isro.gov.in पर जाकर कोई भी रजिस्ट्रेशन करा सकता है। यहां जाकर इसरो के कामकाज को करीब से देख सकता है।’’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Modi will talk about the mind today, can give students tips on the exam


source /national/news/modi-will-talk-about-the-mind-today-can-give-students-tips-on-the-exam-126823872.html

No comments:

Post a Comment