Wednesday, 19 February 2020

जापानी शिप पर दो की मौत, 7 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि; हुबेई में गुरुवार को 1 महीने में सबसे कम 628 नए मामले दर्ज

बीजिंग/नई दिल्ली/टोक्यो. जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसे शिप पर कोरोनावायरस की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब तकसात भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहाज पर 138 भारतीय हैं, जिनमें 132 क्रू और 6 यात्री हैं। उधर,चीन में फंसे भारतीयों को लेने के लिए गुरुवार को वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान वुहान जाएगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस विमान में कोरोनावायस संक्रमितों के लिए दवाइयां और मेडिकल उपकरण भी होंगे।चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट देखी गई। अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवारको एक महीने में सबसे कम628 नए मामले दर्ज किए गए।

बुधवार को शिप से 443 यात्रियों को जाने की अनुमति
जापानी शिप से बुधवार को सैकड़ों यात्रियों को जाने की अनुमति मिली। पहले दिन 443 लोग शिप से गए। सभी संक्रमण मुक्त थे। जापानी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था- जिनकीरिपोर्ट निगेटिवहै, वे बुधवार से जा सकते हैं। वहीं, उन योत्रियों को रोक लिया गया, जो संक्रमित मरीजों के साथ वाले कमरे में थे।कई देशों ने जहाज छोड़ने के बाद अपने नागरिकों को घर ले जाने के लिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था की है। करीब दो हफ्तों से 3711 यात्री शिप में फंसे हुए थे। शिप पर अब तक 621 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

300 से ज्यादा अमेरिकी शिप से निकाले गए

यूएस सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा कि जापानी शिप से लौटे यात्रियों की गुरुवार से जांच की जाएगी। इस हफ्ते 300 से ज्यादा अमेरिकियों को शिप से निकाला गया। इनमें 14 संक्रमित भी थे। उन्हें अमेरिका के सैन्य ऑब्जर्वेशन सेंटर में 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

चीन में अब तक 74,185 मामले सामने आए

चीनी अधिकारियों के मुताबिक, देश मेंमंगलवार को 1693 मामलों की पुष्टि हुई थी। वहीं, अब तक 2112 लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में एक दिन में 108 लोगों की मौत हुई है। केवल हुबेई में अब तक 2029 लोगों की मौत हुई है। अब तक 62,031 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस का एटॉमिक मैप बनाया
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने कोरोनवायरस का पहला 3डी एटॉमिक स्केल मैप तैयार किया है। इसकाटीका और उपचार विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑस्टिन स्थित टेक्सास यूनिवर्सिटी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की टीम ने चीनी शोधकर्ताओं द्वारा उपलब्ध वायरस के जेनेटिक कोड का अध्ययन किया और इसे बनाने में सफलता हासिल की।

ईरान में 2 लोगों की मौत

साउथ चाइनामॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन में अब तक 74,185 मामले सामने आए हैं। ईरान में दो लोगों की मौत के साथ हीचीन के बाहर 8 लोगों की मौत दर्ज की गई है।कोरोनावायरस का पहला मामला वुहान में दिसंबर में सामने आया था। अब तक 30 से ज्यादा देश इसकी चपेट में आ चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जापान के डायमंड प्रिसेंस शिप से जाते ऑस्ट्रेलिया के यात्री।
जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसे यात्री।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-in-china-latest-news-and-updates-on-coronavirus-death-toll-126797231.html

No comments:

Post a Comment