Monday, 17 February 2020

बायकुला में जीएसटी भवन की 8वीं मंजिल में आग लगी, मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं

मुंबई. बायकुला पूर्व के मझगांव स्थित जीएसटी भवन के 8वें फ्लोर पर सोमवार दोपहर आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां पहुंचगईं हैं। इनमें फायर इंजन और वाॅटर टैंकर शामिल हैं। इमारत में काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर निकालने का काम जारीहै। दमकल विभाग के मुताबिक, यह लेवल-4 (भीषण) की आग है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बायकुला फायर ब्रिगेड के मुताबिक, उन्हें दोपहर 12.48 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर 15 वाॅटर टैंकर और 5 फायर इंजन को रवाना किया गया। डिप्टी सीएम अजित पवार इमारत में राकांपा की बैठक में मौजूद थे। दरअसल, जिस मंजिल पर आग लगी है, वहांजीएसटी दफ्तर का सर्वर रूम था।

हमारा पहला उद्देश्य सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना: पवार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा- मैं यशवंतराव चव्हाण हॉल में मीटिंग में बैठा था, तभी मुझे यह जानकारी मिली। इस इमारत में करीब साढ़े 3 हजार लोग काम कर रहे थे। लगभग सभी को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। करीब डेढ़ घंटे से यह आग लगी है। इसमें रिपेयर का काम चल रहा था। आग कैसे लगी, यह जांच का विषय है। हमारा पहला उद्देश्य सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

‘हमारा डेटा दूसरे कंप्यूटर में भी सुरक्षित, चिंता की जरूरत नहीं’

उन्होंने कहा-मैंने बीएमसी कमिश्नर को फोन कर ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां मौके पर भेजने के लिए कहा है। मैंने सीपी बर्वे (कमिश्नर) से बात की और लोगों की एंट्री बंद करवाई। आग पर नियंत्रण पाया जा रहा है। अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है। आग से कितना नुकसान हुआ, यह जांच का विषय है। हमारे पास सब-कंप्यूटर में दूसरी जगह डाटा हैइसलिए ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इमारत से धुंआ निकल रहा।
Mumbai GST Bhavan Fire | Mumbai GST Bhavan Building Fire Accident Today Latest News and Updates
Mumbai GST Bhavan Fire | Mumbai GST Bhavan Building Fire Accident Today Latest News and Updates
Mumbai GST Bhavan Fire | Mumbai GST Bhavan Building Fire Accident Today Latest News and Updates


source /maharashtra/mumbai/news/mumbai-gst-bhavan-building-fire-accident-today-latest-news-and-updates-126775133.html

No comments:

Post a Comment