बेगूसराय (बिहार).केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक महिलाका अंतिम संस्कार हिंदूरीति-रिवाज के अनुसार कराया। महिला हिंदू थी, लेकिनउसने ईसाईधर्म अपना लिया था। महिला की मौत के बाद परिजनशव को दफनानेले जा रहे थे। इसकी सूचना पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, तो उन्होंनेमौके पर पहुंचकरपरिजनको मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराजसिंह के पास पहुंचे। सिंह ने रास्ते में शव ले जा रहे वाहन को रुकवाया। गिरिराज ने हाथ जोड़कर महिला के परिजनसे शव का अंतिम संस्कार हिंदू धर्म के अनुसार करने की अपील की।
गंगा घाट पर महिला का अंतिम संस्कार हुआ
गिरिराज ने लोगों को समझाया,‘‘कुछ लोग हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। लालच देकरधर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। धर्म से बड़ी कोई चीज नहीं है।’’गिरिराज कीबात कोपरिजनने स्वीकार किया और गंगा घाट पर महिला काअंतिमसंस्कारकिया। गिरिराज ने सरकार से भी अपील कीकि धर्म परिवर्तन कोलेकर सख्त कानून बनाए, ताकि कोई लालच देकर ऐसे गलत काम न करें।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/bihar/patna/news/conversion-dispute-central-minister-giriraj-singh-cremation-of-the-dead-body-done-according-to-hinduism-126759112.html
No comments:
Post a Comment