वॉशिंगटन.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को परिवार समेत भारत दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को फिल्म बाहुबली की थीम पर बना एक वायरलवीडियो रीट्वीट किया। इसमें वह अमरेंद्र बाहुबली के रूप में नजर आए। 81 सेकंड के इस वीडियो में मेलानिया और उनकी बेटी इवांका और बेटे जूनियर ट्रम्प भी दिखाई दिए। वीडियो को Solmemes1 नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसे रीट्वीट करते हुए ट्रम्प ने लिखा- भारत में अपने दोस्तों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में फिल्म बाहुबली में अलग-अलग दृश्य दिखाए गए हैं। शुरुआत जंग के मैदान से होती है। इसमें बाहुबली बने प्रभास के चहरे पर ट्रम्प का चेहरा लगाया गया, जो अपने माहिष्मतिसाम्राज्य की रक्षा के लिए जंग के मैदान में तलवार, धनुष-बाण और भाले से दुश्मनों की सेना को धरासायी करते हैं। एक दृश्य में अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया और उनकी बेटी इवांकाभी दिखाई दे रही हैं। दूसरे दृश्य मेंट्रम्प के स्वागत में नरेंद्र मोदी माहिष्मति के लोगों को मिठाइयां बांटते नजर आते हैं। वीडियो अंत में एक मैसेज आता है- यूएसए एंड इंडिया यूनाइटेड। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटे में इसे 6 लाख बार देखा गया।
Look so forward to being with my great friends in INDIA! https://t.co/1jdk3AW6fG
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 22, 2020
मीमोलॉजी के प्रोफेसरने पोस्ट किया थावीडियो
यह वीडियो शेयर करने वाले Solmemes1 ने अपने ट्विटर बायो में खुद को पुरस्कार विजेता मीमेटीशियन बताया है। वे यूनिवर्सिटी ऑफ जीएफवाय में मीमोलॉजी के प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी अपनी सोच है। इसका किसी की वास्तविक जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले 23 जनवरी को वह 93 सेकंड का एक और 'जियो रे बाहु ट्रम्प' वीडियो भी बना चुके हैं। जिसमें मेलानिया साड़ी पहने नजर आई थीं।
ट्रम्प भारत दौरे की तैयारियों में व्यस्त
भारत आने की तैयारियों को लेकर ट्रम्प इन दिनों काफी व्यस्त हैं। पश्चिमी अमेरिका में 4 दिन का चुनाव अभियान खत्म करने के बाद राष्ट्रपति शनिवार को व्हाइट हाउस लौटे। लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी से मुलाकात नहीं की। इतना ही नहीं वे गोल्फ खेलने भी नहीं गए। ट्रम्प आमतौर पर वॉशिंगटन में वीकेंड पर गोल्फ खेलते रहे हैं। ट्रम्प परिवार 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेगा। इसी दिन शाम को ताजमहल देखने आगरा जाएंगे। इसके बाद 25 फरवरी को दिल्ली उनका आखिरी पड़ाव होगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/national/news/trump-shared-his-video-on-bahubali-theme-said-i-am-excited-to-meet-great-friends-of-india-126823108.html
No comments:
Post a Comment