Wednesday, 19 February 2020

हनाउ शहर के 2 हुक्का बार में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत; 1 युवक गिरफ्तार

बर्लिन. जर्मनी के हनाउ में बुधवार रात हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई,जबकि 5 घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, दो हुक्का बार को निशाना बनाया गया था। पुलिस ने कहा कि अब तक गोलीबारी करने वालों की मंशा का पता नहीं चल सका। पीड़ितों की भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 10 बजे हुई।स्थानीय मीडिया ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया-शहर के मध्य में स्थित एक हुक्का बार में हमला हुआ था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि उसनेआठ या नौ गोलियों की आवाज सुनी और एक व्यक्ति को जमीन पर गिरा हुआ देखा। एक हुक्का बार में हमले के बाद अपराधीशहर के दूसरे हिस्से में गए और वहां दूसरे हुक्का बार में गोलीबारी की।हनाउ जर्मनी के पश्चिम में स्थित है। यह फ्रैंकफर्ट से 20 किमीपूर्व में स्थित है। यहां की जनसंख्या लगभग एक लाख है।

जर्मनी में बंदूक की बिक्री पर सख्त नियंत्रण

जर्मनी में बंदूक रखना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन इसकी बिक्री पर सख्त नियंत्रणहै। कानूनी रूप से प्राप्त करने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है।

  • इससे पहलेजनवरी में दक्षिण-पश्चिम जर्मनी के शहर रोट एमसी में गोलीबारी में 6 लोग मारे गए थे।
  • जुलाई 2016 में एक जर्मन-ईरानी युवती ने म्यूनिख में नौ लोगों की हत्या कर दी थी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पश्चिम जर्मनी के हनाउ शहर में घटनास्थल पर इमरजेंसी सर्विस।


source https://www.bhaskar.com/international/news/police-say-8-killed-in-shootings-in-the-german-city-of-hanau-126794144.html

No comments:

Post a Comment