नई दिल्ली.नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में प्रदर्शन के चलते 69 दिन से बंद एक रास्ता खोल दिया गया। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को महामाया फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते से बैरिकेडिंग हटाई। यह रास्ता नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ता है। हालांकि, कालिंदी कुंज से फरीदाबाद जैतपुर की ओर जाने वाला रास्ता अभी बंद है।
ओखला के शाहीन बाग इलाके में सीएए के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारी 15 दिसंबर से सड़क पर धरना दे रहे हैं। इससे नोएडा और फरीदाबाद की ओर जाने वाले रास्ते बंद हो गए। प्रदर्शनस्थल के आसपास कई दुकानें बंद हैं। कुछ दिन पहले स्थानीय नागरिक प्रदर्शन के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। उन्होंने जल्द रास्ता खोलने की मांग की थी।
आज तीसरे दिन मध्यस्थ वार्ता के लिए जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्यस्थ पिछले 2 दिन प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर चुके हैं। लेकिन अब तक प्रदर्शनकारियों को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर कोई आम राय नहीं बन पाई है। शुक्रवार को भी मध्यस्थ धरने पर बैठे लोगों को मनाने के लिए शाहीन बाग जाएंगे। वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों से कहा था कि हम चाहते हैं कि शाहीन बाग में आम लोगों के लिए रास्ता खुले, हालांकि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि इससे धरना खत्म हो जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /delhi/delhi-ncr/news/noida-police-opened-the-closed-path-for-69-days-due-to-the-protest-now-mahamaya-flyover-will-be-able-to-go-to-faridabad-126808536.html
No comments:
Post a Comment