Wednesday, 19 February 2020

भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा- नेशनलिज्म शब्द का उपयोग मत कीजिए, इसका मतलब है हिटलर और नाजीवाद

रांची (झारखंड).संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को रांची में स्वयंसेवकों के समागम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन में एक संघ कार्यकर्ता के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा कि नेशनलिज्म शब्द का इस्तेमालमत कीजिए। नेशन कहेंगे चलेगा, नेशनल कहेंगे चलेगा, नेशनलिटी कहेंगे चलेगा, नेशनलिज्म मत कहो। नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर... नाजीवाद। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की भावना से राष्ट्रीय भावना को प्रबल करते हुए शोषण रहित समाज की स्थापना ही संघ का उद्देश्य है।

इमरान खान जैसा कहते हैं, वैसा नहीं है: भागवत

  • भागवत ने कहा, 'हिंदू समाज को संगठित करने के अलावा संघ का कोई और काम नहीं है। लेकिन इसका ये अर्थ नहीं कि संघ सभी मामलों में हस्तक्षेप करता है। ऐसा लोग कहते हैं, इमरान खान (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री) भी कहते हैं। लेकिन स्वयंसेवक अपने उद्देश्य के प्रति संकल्पित है। संस्कृति पर गर्व करते हुए देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए काम करें।'
  • 'भारत को विश्वगुरु बनाना है। संघ को अपने लिए बड़ा नहीं बनना है, भारत अपने लिए बड़ा नहीं बनता है।दुनिया में कई देश बड़े बने और उनका पतन हो गया। कई बड़े देश हैं जिन्हें महाशक्ति कहा जाता है। ये महाशक्ति पूरी दुनिया के साधनों का अपने लिए उपयोग करते हैं। सभी देशों पर अपना ही रंग चढ़ाने का प्रयास करते हैं। विद्वानों की सोचहै कि किसी राष्ट्र का बड़ा होना दुनिया के लिए खतरनाक बात है। नेशनलिज्म इस शब्द का मौजूदा हालात में अर्थ अच्छा नहीं है।'
  • 'भारत जब-जब बड़ा बना है दुनिया का हित ही किया। आज दुनिया को हमारी जरूरतहै। संघ के भाषणों से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। ऐसा नहीं है। शाखा की साधना को अपने व्यवहार में उतारना होगा। राष्ट्रनिर्माण के कार्य में न कोई आपको धन्यवाद देगा और न कोई आभार प्रकट करेगा। देश हमें सब कुछ देता है, हम भी तो कुछ देना सीखें, इसे व्यवहार में उतारना होगा।'

भागवतचार दिन रांची में रहेंगे

संघ प्रमुखके संबोधन से पहले स्वयंसेवकों ने योग, व्यायाम, दण्ड प्रहार, सूर्य नमस्कार आदि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, रांची के सांसद संजय सेठ और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सालिया। इसके लिए भागवत बुधवार शाम को रांची पहुंचे। वे यहां 23 फरवरी तक रहेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मोहन भागवत ने कहा कि संघ ने सिर्फ हिंदुओं को एकजुट किया।


source https://www.bhaskar.com/jharkhand/ranchi/news/rss-sangh-chief-mohan-bhagwat-jharkhand-visit-today-latest-news-and-updates-126799682.html

No comments:

Post a Comment