Wednesday 29 January 2020

सेंसेक्स में 175 अंक की गिरावट, निफ्टी 50 प्वाइंट गिरकर 12100 के नीचे आया

मुंबई. शेयर बाजार में आज नुकसान देखा जा रहा है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 41,023.13 पर आ गया। निफ्टी में 51 प्वाइंट कीगिरावटदेखीगई। इसने 12,078.55 का निचला स्तर छुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.4% गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। यस बैंक का शेयर 4% लुढ़क गया। टाटा स्टील में 2% नुकसान देखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.4% और इंडसइंड बैंक 1.3% नीचे आ गया। नेस्ले में 0.9% और एसबीआई में 0.6% गिरावट आ गई।

दूसरी ओर एनटीपीसी के शेयर में 1% तेजी आई। पावर ग्रिड में 0.7% और एचसीएल टेक में 0.3% बढ़त देखी गई। बीपीसीएल, आयशर मोटर्स और आईओसी के शेयर 0.7% से 1% तक चढ़े।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 30 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-january-30-2020-126632815.html

No comments:

Post a Comment