लॉस एंजेलिस.अमेरिका में सोमवार को62वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। एलिसिया कीज ने कार्यक्रम को होस्ट किया। अमेरिकन रैपर निप्से हसल को मरणोपरांत पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया। उन्हें ‘रैक्स इन द मिडिल’ गाने के लिए यह अवॉर्ड मिला। इस दौरान उनके भाई, दादी और मंगेतर लॉरेन मौजूद रहीं। वहीं, मशहूर सिंगर लेडी गागा को विजुअल मीडिया में बेस्ट सॉन्ग लिखने के लिए अवॉर्ड जीता।
लेडी गागा ने सॉन्ग ‘आई विल नेवर लव अगेन’ के लिए नताली हेम्बी, हिलेरी लिंडसे और आरोन रिटेयरे के साथ अवॉर्ड साझा किया। उन्हें फिल्म ‘स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने के लिए भी अवॉर्ड मिला। इसे लेडी गागा और ब्रैडली कूपर ने लिखा है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने बास्केटबॉल खिलाड़ीकोबी ब्रायनऔर उनकी बेटी को श्रद्धांजलि दी। रविवार कोहेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/international/news/62nd-grammy-award-winner-lady-gaga-news-and-updates-126610060.html
No comments:
Post a Comment