Monday, 27 January 2020

भाजपा ने कहा- शाहीन बाग में देश को तोड़ने की कोशिश; संबित ने प्रदर्शन में आपत्तिजनक भाषण का दूसरा वीडियो ट्वीट किया

नई दिल्ली. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शाहीन बाग नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर सवाल उठाया। सोमवार को उन्होंने कहा कि शाहीन बाग का विरोध एकमात्र विरोध नहीं है बल्कि यह मोदी विरोध है। वहां प्रदर्शनकारी एंबुलेंस को निकलने नहीं देते। बच्चों को स्कूल नहीं जाने दिया जा रहा। लोगों को दफ्तर जाने से रोका जा रहा है। वहां के कुछ हजार लोग भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले पर राहुल गांधी और केजरीवाल खामोश हैं। वे वहां क्यों नहीं जाते।” दूसरी ओर, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार रात दूसरा वीडियो ट्वीट कर शाहीन बाग में लोगों को भड़काने के लिए देश विरोधी भाषण दिए जाने का दावा किया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, “हमने बार-बार कहा कि सीएए नागरिकता छीनता नहीं बल्कि देने का काम करता है। हमने हमेशा आश्वस्त किया कि भारतीय मुस्लिम हमेशा भारत में रहेंगे। इस कानून की किसी भी एक धारा को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई। आप कहते हैं कि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। जबकि इसे लोकतांत्रिक तरीके से ही दोनों सदनों से पारित किया गया। दोनों सदनों में इस पर बहस हुई, मतदान हुआ और पारित किया गया। कोर्ट ने चार हफ्ते में हमसे नोटिस मांगा है और हम उन्हें अवगत कराएंगे। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने भी नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को लागू करने की बात कह चुकी है। हमने नया क्या बोला है।”

रविशंकर प्रसाद ने कहा- कांग्रेस ने जिन्ना को भारतीय राजनीति में ले आई है

उन्होंने कहा, “सुना है कि जिन्ना भी भारतीय राजनीति में आ गए हैं। केजरीवाल जिन्ना के मामले पर कहां पर है। जिन्ना की सोच को अगर लागू करें तो यह भारत को कहां ले जाएगी। कांग्रेस इस पर जवाब दें। कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम कौतूहल का विषय है। अब देश का बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा। अफगानिस्तान में पहले जहां 5 लाख सिख रहते थे। अब 200-300 रह गए। उनका ध्यान हमें रखना है। हमें कलाम, अबुल कलाम आजाद, अशफाउल्लाह खान पर गर्व है। अदनान सामी पद्मश्री पाने के योग्य हैं। वे अच्छे गायक हैं।”

संविधाननिर्माता ने संविधान की मूल प्रति मेंभगवान की तस्वीरें लगाई थी: रविशंकर

रविशंकर प्रसाद ने संविधान की मूल प्रति भी दिखाई और कहा कि इसमें भगवान राम, गौतम बुद्ध और नटराज की फोटो हैं जबकि अकबर और बाबर की फोटो नहीं है। जबकि यह नेहरू, अंबेडकर और राजेंद्र प्रसाद जैसे लोगों ने तैयार किया। यदि इस संविधान को आज बनाया जाए और इसमें इनकी तस्वीर लगाई जाएगी तो शाहीन बाग के लोग कहेंगे कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाया जा रहा है। जबकि हमें भारत की संस्कृति सभ्यता पर गर्व है।

संबित ने 2 वीडियो ट्वीट किए, शाहीन बाग में द्रेश विरोधी भाषणों का दावा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार रात दूसरा वीडियो ट्वीट कर शाहीन बाग के प्रदर्शन में देश विरोधी भाषण दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने एक लड़की का वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ लिखा- अब उस नापाक शरजील इमाम के बाद जरा इस मोहतरमा को भी सुन लीजिए- 'हमें किसी पर भरोसा नहीं है, इसे सुप्रीम कोर्ट पर भी विश्वास नहीं, अफजल गुरु निर्दोष था, राम जन्मभूमि पर मस्जिद बनना था। दोस्तों इतने जहर की खेती इन कुछ ही दिनों में तो नहीं हुआ होगा? इससे पहले संबित ने शनिवार को एक युवक का वीडियो पोस्ट किया था। इसमें एक युवक असम को भारत से अलग करने और सेना को पूर्वोत्तर में घुसने से रोकने के लिए लोगों को भड़का रहा था। भाजपा ने इसे देशद्रोह करार दिया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शाहीन बाग नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर सवाल उठाया।- फाइल


source /national/news/shaheen-bagh-muslim-woman-caa-protest-latest-news-and-updates-bjp-ravi-shankar-prasad-sambit-patra-attacks-on-congress-126610194.html

No comments:

Post a Comment