Monday, 20 January 2020

ट्रम्प की भारत यात्रा से पाक परेशान, इमरान की गुहार- आते-जाते यहां भी जरूर रुकें

इस्लामाबाद से शाह जमाल.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड फरवरी में भारत दौरे पर आ सकते हैं। इस खबर से पाकिस्तान में बेचैनी है। प्रधानमंत्री इमरान खान परेशान हैं। वे पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि भारत जाते या लौटते समय कुछ देर के लिए ट्रंप पाकिस्तान में ठहर जाएं, पर ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

नाम न छापने की शर्त पर कुछ अधिकारियों ने बताया कि इमरान इसलिए भी ज्यादा चिंतित हैं, क्योंकि वे प्रधानमंत्री बनने के बाद से कोशिश में लगे हैं कि ट्रम्पएक बार पाक आ जाएं। इमरान के एक करीबी ने बताया कि ट्रम्पके पाकिस्तान में रुकने की कोई बड़ी वजह नहीं हैं, इसके अलावा सुरक्षा के मुद्दे के चलते भी ट्रम्परुकने से बच रहे हैं। यह बात इमरान को बता दी गई है।

‘देश और अंतराष्ट्रीय स्तर पर इमरान नाकाम’
जानकारों ने बताया कि इमरान महंगाई, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर इमरान विफल रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर वो कश्मीर समेत अन्य मुद्दों पर मुस्लिम देशों और विश्व बिरादरी को अपने पक्ष में करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में ट्रम्पका भारत जाना और पाक न जाना बड़ा झटका साबित हो सकता है। इमरान ने भरोसा दिला रखा है कि ट्रम्पजरूर आएंगे और उनके आने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने में मदद मिलेगी। पिछले गुरुवार को उन्होंने संसद में भी यह बात दोहराई थी। अमेरिका तक पहुंच मजबूत करने के लिए पाक सरकार ने पिछले साल जुलाई में हॉलैंड एंड नाइट फर्म के साथ करार किया था। पर इसका फायदा नहीं मिला।


वैसे जानकार सूत्रों का मानना है कि यदि ट्रम्प आते हैं तो ऐसा 14 साल बाद होगा कि पाक की धरती पर कोई अमेरिकी राष्ट्रपति पहुंचेगा। ऐसा पहली बार होगा कि लोकतंत्रिक शासन में अमेरिकी प्रमुख आएगा। इससे पहले पांचों अमेरिकी राष्ट्रपति सैन्य शासन के दौरान ही आए हैं। अब सबकी निगाहें इस पर है कि क्या ट्रम्प अपने दोस्त इमरान को निराश करेंगे या उनकी बात रखेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Pak upset over US President Trump's visit to India


source https://www.bhaskar.com/international/news/pak-upset-with-us-president-trumps-visit-to-india-126567550.html

No comments:

Post a Comment