Wednesday, 22 January 2020

कंगना ने कहा- इंदिरा जयसिंह को चार दिन जेल में दुष्कर्मियों के साथ रखो, निर्भया की मां बोलीं - खुशी है कोई तो मेरे साथ खड़ा हुआ

बॉलीवुड डेस्क. मुंबई में कंगना रनोट की फिल्म पंगा की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान कंगना से निर्भया वर्डिक्ट के बारे में पूछा गया। वकील इंदिरा जय सिंह के रेपिस्ट को माफ करने वाले सवाल पर कंगना ने कहा कि - "उस लेडी को उन लड़कों के साथ चार दिन जेल में रखो। उसकोरखना चाहिए उसको जरूरत है।" इस बयान के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने भी कहा है- खुशी है कोई तो मेरे साथ खड़ा हुआ।

इनकी ही कोख से निकलते हैं दरिंदे :कंगना ने आगे कहा-कैसीऔरतें होती हैं जिनको ऐसे लोगों पर दया आती है। ऐसी ही औरतोंकी कोख से निकलते हैं ऐसे ही वहशीदरिंदे। ये भी किसी के कोख से निकले हैं। उन्हीं की कोख ऐसी होती है जिन्हें प्यार आता हैइन पर, सहानुभूति होती हैऐसे वहशियोंऔर खूनियोंसे।"

कंगना की मांग चौराहे पर दो फांसी : कंगना ने निर्भया रेप केस के अपराधियों की फांसी पर भी अपनी राय बेबाकी से रखी। कंगना बोलीं-

जो रेप कर पा रहा है, इस तरह की हरकतें कर पा रहा हैतो वो माइनर नहीं है। ऐसे लोगों को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां फांसी पर लटकाना चाहिए ताकि लोगों को पता चलेकि क्या होता है रेप करना और क्या उसकी सजा होती है। इतने सालों सेवो मांऔर बाप उस दर्द को सह रहे हैं। क्या उनकी हालत हो रही है। हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट कहां-कहां जाएंगे ये लोग। मतलब कैसा समाज है ये। ऐसे लोगो को क्यों चुपचाप मार देना चाहिए? ऐसे मारने का क्या मतलब की आप समाज मे क्या उदाहरण दे सके। उन लोगो को चौराहे पर मारना चाहिए सब के सामने।
24 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म : कबड्‌डी प्लेयर के कमबैक पर बनी फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का डायरेक्शन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। कंगना के साथ फिल्म में रिचा चड्‌ढा नीना गुप्ता, यज्ञ भसीन और जस्सी गिल हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Kangana Ranaut Panga | Kangana Ranaut On Nirbhaya Delhi Gang Rape Case Convict Lawyer Indira Jaising, Nirbhaya Death Penalty Verdict


source https://www.bhaskar.com/bollywood/news/news/kangana-ranaut-on-nirbhaya-delhi-gang-rape-convict-lawyer-indira-jaising-nirbhaya-death-penalty-verdict-126587133.html

No comments:

Post a Comment