लखनऊ. केंद्रीयगृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वे आज लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली करेंगे। यह रैली बंगला बाजार के रेल नगर कॉलोनी में स्थित रामकथा पार्क में होगी। शाह की यहां सीएए के समर्थन में यह छठीरैली है। इससे पहले वेअहमदाबाद, जोधपुर, नई दिल्ली, जबलपुर, वैशाली में जनसभाएं कर चुके हैं। लखनऊ की रैली में अवध प्रांत के 15 जिलों के कार्यकर्ताओं को जोन वार बैठाने के लिए इंतजाम किया गया है। रैली में मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ समेतअन्य नेता शामिल होंगे।
गृहमंत्री शाह भाजपा की ओर से देशभर में जनजागरण की कमान संभाल रहे हैं। शाह समेत वरिष्ठ नेतापूरे देश में जनसभाएं कर सीएए पर भ्रम दूर कर रहे हैं। रैली की तैयारियां देख रहेउत्तरप्रदेश सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- सीएए क्यों जरूरी है? आम जनता को ये जानना चाहिए। देश में सीएए को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। मुस्लिम लोगों को डराया जा रहा है। रैली के बाद साफ हो जाएगा कि सीएए लागू होने से किसी को कोई खतरा नहीं है। उत्तरी से विधायक नीरज बोरा ने कहा- ये देश हिन्दू, मुस्लिम और विभिन्न धर्म,संप्रदाय के लोगों का देश हैऔर रहेगा।
प्रत्येक मार्ग पर बनाए गए स्वागत द्वार
लखनऊ जिले को जोड़ने वाले प्रत्येक मार्ग पर स्वागत द्वार बनाए गए। यहां रैली में दूसरे जिलों से आने वाले लोगोंका स्वागत होगा। लखनऊ जिले की सीमाओं पर औरशहरभर में सीएए के समर्थन में होर्डिंग्स- बैनर लगाए गए हैं।
लखनऊ में तीन दिनों से सीएए के विरोध में धरना जारी
नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में दिसंबर 2019 में उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हिंसा हुई थी। इस दौरान 21 लोगों की जान गई। हिंसा में शामिल लोगों पर पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। प्रदेश मेंअभी भीप्रयागराज के अलावा राजधानी लखनऊ के घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। महिलाएं यहां 3 दिनसे धरने पर बैठी हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों औरउनके समर्थकों की ओर से सोशलमीडिया पर विवादित पोस्ट भी हो रहे हैं। पुलिस ने ऐसे 112 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है किजल्द ही आरोपियों को चिह्नितकर गिरफ्तार करेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /uttar-pradesh/lucknow/news/home-minister-amit-shah-bjp-lucknow-caa-support-rally-today-news-updates-126565246.html
No comments:
Post a Comment