नई दिल्ली. देश के 1% अमीरों की संपत्ति 95.3 करोड़ लोगों यानी 70% आबादी की कुल संपत्ति से भी चार गुना ज्यादा ज्यादा है। सभी भारतीय अरबपतियों की संपत्ति देश के एक साल के बजट से भी अधिक है। दुनिया से गरीबी खत्म करने के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफेम की सोमवार को जारी रिपोर्ट 'टाइम टू केयर' में ये आंकड़े सामने आए हैं।
पिछले 10 साल में दुनिया में अरबपतियों की संख्या दोगुनी हुई
ऑक्सफेम की रिपोर्टके मुताबिक दुनिया के 2,153 अरबपतियों की संपत्ति 4.6 अरब लोगों यानी दुनिया की 60% आबादी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है किबहुत ज्यादा वैश्विक असमानता की स्थिति चौंकाने वाली है। पिछले 10 साल में अरबपतियों की संख्या दोगुनी हो चुकी, हालांकि पिछले साल उनकी कुल नेटवर्थ में कमी आई है। ऑक्सफेम इंडिया के सीईओ अमिताभ बेहर का कहना है कि असमानता खत्म करने की नीतियों के बिना अमीरों और गरीबों के बीच फासला नहीं मिट सकता। कुछ देश इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में वित्तीय असमानतापर चर्चा की उम्मीद
ऑक्सफेम ने 'टाइम टू केयर' रिपोर्ट 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' (डब्ल्यूईएफ) शुरू होने से पहले जारी की है। पांच दिन का ग्लोबल समिट 'डब्ल्यूईएफ' मंगलवार से दावोस में शुरू होगा। इसमें दुनियाभर के 119 अरबपति शामिल जुटेंगे। साथ ही राजनीति और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज भी हिस्सा लेंगे। समिट में 'सतत और मिलकर चलने वाली दुनिया' पर चर्चा होगी। इस दौरान आय और लैंगिक असमानता पर भी बातचीत होने की उम्मीद है। डब्ल्यूईएफ की ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट में भी यह चेतावनी दी जा चुकी है कि 2019 में वित्तीय असमानता जारी रहने और मैक्रोइकोनॉमिक जोखिमों की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /business/news/oxfam-study-on-richest-indian-wealth-latest-news-and-updates-126562779.html
No comments:
Post a Comment