Sunday, 19 January 2020

हिमाचल प्रदेश के 10 शहरों में बर्फबारी, पुलिस ने कुफरी में फंसे 187 लोगों को बचाया

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला में कुफरी के पास शनिवार को पुलिस ने भारी बर्फबारी में फंसे 187 लोगों को बचाया। शिमला एसपी ओमपति जामवाल ने कहा कि बचाव अभियान रविवार सुबह चार बजे तक चला। एनएच-5 पर फंसे 31 वाहनों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि, रविवार को हल्की धूप निकली हुई थी।

एसपी ने कहा किभारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर बर्फ की चादर बिछी हुई है।कुफरी से छाल जाने वाली सड़क की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कई जगहों पर 21 जनवरी को बर्फबारी होने की संभावना है। किन्नौर जिले के रिब्बा गांव में शनिवार को हिमस्खलन भी हुआ।

कुफरी में तीन सेमी बर्फबारी

शिमला का न्यूनतम तापमान शनिवार को 0.6°, डलहौजी का 2.4° और धर्मशाला में 2.2° तापमान दर्ज किया गया। जबकि कुफरी में तीन सेमी बर्फबारी हुई। यहां न्यूनतम तापमान -4.6° दर्ज किया गया। लाहौल और स्पीति (-14.6°) , चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कल्पा का न्यूमतम तापमान -8.4°, मनाली का -4.4° सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला

उधर, कश्मीर में पिछले कई दिनों से बंद जम्मू से श्रीनगर जाने वाली हाईवे रविवार को खोल दिया गया। भारी बर्फबारी के बाद हाईवे बंद कर दिया गया था, जिससे देश के बाकी हिस्से से घाटी का संपर्क टूटा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने के लिए ट्रैफिक खोला गया है। किसी भी वाहन को विपरित दिशा में जाने पर मनाही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश के कुफरी में बर्फबारी में फंसे वाहन।


source /national/news/people-rescued-after-being-stranded-in-heavy-snow-near-kufri-in-himachal-pradesh-126555646.html

No comments:

Post a Comment