नई दिल्ली. इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर स्थित ड्यूटी-फ्री स्टोर से आने वाले दिनों में अधिकतम एक बोतल शराब ही खरीदी जा सकेगी। सरकार गैर-आवश्यक वस्तुओं के आयात को कम करने के लिए यह सीमा लगाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, वाणिज्य मंत्रालय ने 1 फरवरी को पेश हो रहे आगामी आम बजट के मद्देनजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह सुझाव दिया है। मंत्रालय ने ड्यूटी-फ्री स्टोर से एक कार्टन सिगरेट खरीदने की सुविधा को भी बंद करने का सुझाव दिया है।
वर्तमान व्यवस्था के मुताबिक, विदेशों से आने वाले यात्री एयरपोर्ट्स पर स्थित इस तरह के ड्यूटी-फ्री स्टोर से 2 लीटर शराब और एक कार्टन सिगरेट खरीदते हैं। सूत्रों के मुताबिक कई देश अभी विदेशों से आनेवाले यात्रियों को अधिकतम एक लीटर शराब खरीदने की मंजूरी देते हैं और भारत भी इसे अपनाने पर विचार कर रहा है। सरकार का मानना है कि इन गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात से देश का व्यापार घाटा बढ़ता है। ड्यूटी-फ्री स्टोर से देश में आने वाले विदेशी यात्री आमतौर पर करीब 50,000 रुपये का सामान खरीद सकते हैं और इस पर उसे आयात शुल्क नहीं देना होता है।
सरकार ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने का सुक्षाव दिया
सूत्रों के मुताबिक, वाणिज्य मंत्रालय ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और विनिर्माण को गति देने के लिए आगामी बजट में कागज, जूते-चप्पल, रबड़ के सामान और खिलौने आदि पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का भी सुझाव दिया। मंत्रालय ने फर्नीचर, रसायन, रबड़, कोटेड कागज और पेपर बोर्ड समेत विभिन्न क्षेत्रों के 300 से अधिक सामानों पर सीमा शुल्क/आयात शुल्क की दर को तार्किक बनाने का प्रस्ताव दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/commerce-ministery-recommend-restrict-alcohol-purchase-to-one-bottle-ban-cigarette-sale-at-duty-free-shops-126555621.html
No comments:
Post a Comment