Sunday, 19 January 2020

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कहा- शिवसेना ने कांग्रेस को 2014 में भी गठबंधन सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया था

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने रविवार को दावा किया कि शिवसेना ने2014 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के बाद ही कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि शिवसेना नहीं चाहती थी कि भाजपा राज्य की सत्ता में वापसी करे। लेकिन कांग्रेस ने तत्काल ही उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। कांग्रेस नेता ने एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने के पक्ष में नहीं थी। लेकिन गहन विचार-विमर्शके बाद वह नरम पड़ गईं। पिछले साल नवंबर में कांग्रेस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

वैचारिक रूप से विपरित शिवसेना के साथ सरकार बनाने के सवाल पर चौहान ने कहा, “इसी प्रकार की स्थिति 2014 में भी सामने आई थी। तब भी शिवसेना और एनसीपी ने भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन सरकार बनाने की मांग की थी। मैंने कहा था कि जीत और हार तो राजनीति में सामान्य बात है और हमने तब विपक्ष में बैठने का फैसला किया था।” 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कोई भी दल एक साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ी थी। लेकिन चुनाव के बाद भाजपा ने अकेले सरकार चलाया था लेकिन बाद में शिवसेना ने समर्थन किया था।

‘भाजपा एक पार्टी का शासन और विपक्ष को खत्म करना चाहती है’

पूर्व मुख्यमंत्री नेकहा, “देवेंद्र फडणवीस सरकार ने विपक्ष को खत्म करने का प्रयास किया था और उस समय राज्य में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त थी। उस दौरान कांग्रेस और राकांपा के करीब 40 सांसदों और विधायकों को तोड़ा गया। लोगों को ब्लैकमेल किया गयाऔर पदों का लालच दिया गया। भाजपा एक पार्टी का शासन चाहती है और विपक्ष को खत्म करना चाहती है। अगर ये लोग पांच साल और सरकार में रहते तो लोकतंत्र कायम नहीं रह पाता।”

‘सबने भाजपा को दुश्मन नंबर एक मानकर गठबंधन में शामिल हुए’

चौहान ने कहा, “इन हालात को देखते हुए हमने अपनी भूमिका बदली और वैकल्पिक सरकार पर विचार किया। भाजपा और शिवसेना के बीच मतभेद उभरे, तो मैंने खुद वैकल्पिक सरकार की पहल शुरू की। इस पर बातचीत हुई और अंतत: गठबंधन सरकार पर सहमति बनी।” उन्होंने कहा, “शुरू में कांग्रेस आलाकमान इससे नाराज था कि आप शिवसेना के साथ हाथ मिलाने पर कैसे विचार कर रहे हैं? केरल के नेता तैयार नहीं थे। लेकिन मैंने सभी विधायकों से बात की और पार्टी के अल्पसंख्यक नेताओं से भी बात की। नेताओं ने माना कि भाजपा वैचारिक रूप से दुश्मन नंबर एक है। इस तरह सबने वैकल्पिक सरकार बनाने पर सहमति प्रकट की।”



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने कहा- 2019 के चुनाव के बाद भी सोनिया गांधी शिवसेना के साथ गठबंधन को तैयार नही थीं।- फाइल


source /national/news/prithviraj-chavan-sena-wanted-to-form-govt-in-alliance-with-congress-after-2014-maharashtra-polls-126555692.html

No comments:

Post a Comment