नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसानों और बेरोजगार युवाओं के हक के लिए लड़ने पर भाजपा उसे परेशान कर रही है। हार्दिक ने लोगों की आवाज उठाई,छात्रवृत्ति और नौकरियां की मांग की और किसान आंदोलन शुरू किया। भाजपा इसे देशद्रोह बता रही है।
हार्दिक पटेल को शनिवार को देशद्रोह के एक मामले में अहमदाबाद के एक कोर्ट में पेश नहीं होने के बादगिरफ्तार किया गया था। उन्हें 24 जनवरी तक जेल भेज दिया गया है।
हार्दिक पर उकसाऊ भाषण देने का आरोप
हार्दिक पर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उकसाऊ भाषण देने के कारण सेडिशन के आरोप में मामला दर्ज किया था। अपने भाषण मेंउन्होंने कथित तौर पर आरक्षण नहीं मिलने पर खुदकुशी करने वालों को खुद मरने के बदले पुलिस वालों को मारने के लिए कहा था। हालांकि हार्दिक ने बाद में इससे इनकार किया था और क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में अपने खिलाफ साक्ष्य नहीं होने की बात कही थी।
नवम्बर 2018 में हार्दिक पर तय हुए थे आरोप
उकसाऊ भाषण देने के मामले में जुलाई 2016 में कोर्ट ने हार्दिक को जमानत दे दी थी। हालांकि नवम्बर 2018 में कोर्ट ने इस मामले में हार्दिक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। इसी मामले में 18 जनवरी को उन्हें कोर्ट में उन्हें पेश होना था लेकिन, वे नहीं पहुंचे। इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/priyanka-gandhi-says-bjp-is-harassing-hardik-on-fighting-for-right-of-farmers-and-unemployed-126555521.html
No comments:
Post a Comment