Sunday, 19 January 2020

एअर इंडिया ने यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए गए सीनियर पायलट को फिर से नियुक्त किया

नई दिल्ली. एयर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट को यौन उत्पीड़न का दोषी पाए जाने के बाद भी नियुक्त कर लिया गया है। कैप्टन सचिन गुप्ता पर अपने महिला सहकर्मी के साथ यौन शोषण का आरोप लगा था। उसे पिछले साल मई में निलंबित कर दियागया था। आंतरिक समिति की जांच में पायलट को दोषी पाया गया और उस पर भारी जुर्माना लगाया गया। पायलट गुप्ता ने इसके खिलाफ उच्च प्राधिकरण से अपील की है।

एयर इंडिया के रीजनल डायरेक्टर पीएस नेगी ने बताया, “विमानन कंपनी की आंतरिक शिकायत समिति ने जांच की और कैप्टन सचिन गुप्ता को यौन उत्पीड़न कादोषी पाया गया। सेवा नियमों को ध्यान में रखते हुए, कैप्टन सचिन गुप्ता ने दी गई सजा के खिलाफ अगले उच्च प्राधिकरण अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के समक्ष अपील दायर की है। अब उच्च प्राधिकरण इसकी जांच करेगीऔर उचित समय पर इस पर फैसले लेगी।

पायलट पर डिनर के बहाने अभद्रता करने का आरोप

एअर इंडिया के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्ता को अनुदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। पायलट सचिन गुप्ता को पिछले साल यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया था। उन्हें बिना किसी लिखित अनुमति के एयर इंडिया के परिसर में भी आने पर रोक लगा दी गई थी। हैदराबाद में सचिन गुप्ता के नीचे ट्रेनिंग कर रही एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने मुझे अपने साथ डिनर पर ले गया और वहां उसके साथ अभद्रता की।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वरिष्ठ पायलट पर पिछले साल मई में सेवा से निलंबित कर दिया गया था।- फाइल फोटो


source /national/news/air-india-reinstated-senior-pilot-sachin-gupta-convicted-in-sexual-harassment-case-126555522.html

No comments:

Post a Comment